ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरदवा लेने आई महिला से पशु चिकित्सक ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

दवा लेने आई महिला से पशु चिकित्सक ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

शर्मनाक हंसवर राजकीय पशु चिकित्सालय का मामला अम्बेडकरनगर, इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर राजकीय पशु चिकित्सालय...

दवा लेने आई महिला से पशु चिकित्सक ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरFri, 11 Nov 2022 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

शर्मनाक

हंसवर राजकीय पशु चिकित्सालय का मामला

अम्बेडकरनगर, इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर राजकीय पशु चिकित्सालय पर दो दिन पूर्व गाय की दवा लेने गई महिला से दुराचार करने के मामले में आरोपी चिकित्सक फरार है। हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला बीते मंगलवार को अपनी बीमार गाय की दवा लेने हंसवर कस्बे में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय गई थी। महिला ने पशु चिकित्सालय पर तैनात चिकित्सक गिरीश चंद यादव पर कमरे में बंद कर दुराचार का आरोप लगाया था। आरोप है कि चिकित्सक ने दुराचार के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सक के खिलाफ दुराचार व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कहीं साजिश का शिकार तो नहीं हो गया पशु चिकित्सक

बीमार गाय की दवा लेने गई महिला से दुराचार के मामले में चिकित्सक कहीं साजिश का शिकार तो नहीं हो गया, इस बात की चर्चाएं बाजार व नुक्कड़ की दुकानों पर चल रही हैं। एक ऑडियो भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वैसे इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि ऑडियो पीड़िता का ही है। ऑडियों में घटना के ही दिन सुबह आरोपी चिकित्सक के पास महिला फोन कर अपने बीमार गाय के बारे में इलाज पूछती है। चिकित्सक किसी को अपने घर से भेजने की बात करता है लेकिन महिला अपने घर पर किसी ऐसे पुरुष के न होने की बात बताकर स्वयं आने की बात कहती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें