
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए 10 केंद्र
Ambedkar-nagar News - उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षा अम्बेडकरनगर में 10 केंद्रों पर होगी। 32 संस्कृत विद्यालयों के 2076 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष भी यही केंद्र थे, लेकिन एक विद्यालय को सूची से हटा दिया गया है। अंतिम केंद्र निर्धारण के लिए आपत्तियां 5 दिसंबर तक मांगी गई हैं।
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर होगी। जिला केंद्र निर्धारण समिति ने 10 केंद्रों को प्रस्तावित किया है। इन केंद्रों पर जिले के 32 संस्कृत विद्यालयों के 2076 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष भी जिले के 10 केंद्रों पर संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस बार पिछले साल परीक्षा केंद्र रहे एक विद्यालय को सूची से अलग कर दिया गया है। जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया है उसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अहिरौली रानीमऊ, रामदुलारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर टांडा, श्री शंकर जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोसाईगंज, शांति संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगहरा गोसाईगंज, लक्ष्मी सरोज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्मीडीहा, सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबना बाला पैकौली, साहब दयाल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुर मीरनपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरहुपुर, और ज्ञानचंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजूपुर हजपुरा श्री हर्षेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय ब्राह्मण पट्टी भियांव शामिल है।
अंतिम रूप से केंद्र निर्धारित होने के बाद विद्यालयों से पांच दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी आपत्तियां ऑफलाइन कार्यालय में दे सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ई-मेल आईडी-rmsa.ambedkarnagar@gmail.com पर भी आपत्ति दी जा सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम रूप से केंद्रों का निर्धारण समिति द्वारा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




