यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा रहे। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपए का चेक दिया गया। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.01% और इंटरमीडiate का 82.55% रहा।

यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा रहे। मेधावियों को जिलाधिकारी ईशा प्रिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, सीडीओ आनंद शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक और पुस्तक दी। सम्मान मिलने के बाद मेधावी विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। इससे पहले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शामिल जनपद के हाईस्कूल के पांच विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज व देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.

उत्तीर्ण प्रतिशत

हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.01% रहा, जिससे जनपद को प्रदेश में 33वां स्थान मिला। वहीं इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.55 प्रतिशत रहा और जनपद ने प्रदेश में 38वां स्थान प्राप्त किया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। संचालन डॉ प्रियंका तिवारी ने किया। इस अवसर पर डीसी माध्यमिक जितेंद्र पांडे, प्रधानाचार्य जय चंद, रणविजय कुमार, दिनेश सिंह, यदुनाथ यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Voice of UP

सम्मानित मेधावी विद्यार्थी

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित. सम्मान समारोह के हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर श्रेया पांडे, श्रेया श्रीवास्तव, उन्नति सिंह, सौम्या मौर्य और आर्य सिंह जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में अमूल्या वर्मा, विकास कुमार, वंदना वर्मा, रोली यादव, भूमि पटेल, आनंद कुमार मौर्य, उत्कर्ष, शिवानी मौर्य, ध्रुव सिंह और रोहित कुमार को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में श्रिया, प्रेम प्रजापति, श्रुति पांडे, खुशी और रेचल वर्मा को मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए का चेक और टेबलेट देकर सम्मानित किया।

सामान्य प्रश्न

उपस्थित मुख्य अतिथि कौन थे?
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।