
जिले के 95 विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में वर्ष 2026 के यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 95 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 12 राजकीय इंटर कॉलेज, 49 एडेड कॉलेज और 34 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। पिछले वर्ष के 29 विद्यालयों को इस बार केंद्रों की सूची में स्थान नहीं मिला है।
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वर्ष 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने ऑनलाइन प्रक्रिया से जिले में बनाए गए केंद्रों की सूची जारी कर दी। इस बार जिले में 95 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 12 राजकीय इंटर कॉलेज, 49 एडेड कॉलेज और 34 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। वहीं पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र रहे 29 स्कूलों को इस बार केंद्र सूची में जगह नहीं मिली है। विद्यालयों द्वारा अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई विद्यालयों की सूचनाओं के बाद बोर्ड ने रविवार की देर शाम शाम जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कुल 95 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर भेजे गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची को निकाल लिया गया है। विद्यालयों की सूचना के लिए सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। 29 ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं जो पिछली वर्ष परीक्षा केंद्र थे। जबकि नौ ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्र इस बार बनाए गए हैं जो पिछली बार परीक्षा केंद्र नहीं थे। इस बार परीक्षा केंद्र की सूची में तीन एडेड माध्यमिक विद्यालय रामलाल रामफेर सिंह इंटर सेवागंज, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी और लोकमान्य इंटर कॉलेज नारियांव को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि प्राथमिकता क्रम में एडेड माध्यमिक विद्यालयों को वित्त विहीन से पहले परीक्षा केंद्र बनाया जाना था। परीक्षा केंद्र बनाए गए तमाम विद्यालयों में धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है क्योंकि जहां पर आधार क्षमता अधिक है वहां पर काम परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विद्यालयों से आपत्ति मिलने के बाद नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




