Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsUP Board 15 Schools Face Recognition Threat Due to Zero Student Enrollment
15 विद्यालयों की छात्र संख्या हुई शून्य, मान्यता पर लटकी तलवार

15 विद्यालयों की छात्र संख्या हुई शून्य, मान्यता पर लटकी तलवार

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर जिले के 15 हाईस्कूल और इंटर कालेजों में छात्र संख्या शून्य हो गई है। यदि लगातार दो वर्षों तक कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो विद्यालय की मान्यता समाप्त हो जाएगी। इन विद्यालयों की सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है और इनकी मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है।

Nov 08, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के अन्तर्गत संचालिक जिले के 15 हाईस्कूल और इंटर कालेजों में छात्र संख्या शून्य हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के तहत यदि लगातार दो वर्षों तक परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते हैं तो उस विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस नियम के तहत इन विद्यालयों पर मान्यता समाप्ति की तलवार लटक रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इन 15 विद्यालयों में शून्य छात्र संख्या के आधार पर वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के न सम्मिलित होने की सूचना परिषद को भेज दी है। जनपद में इस समय कुल 378 माध्यमिक विद्यालय हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में विद्यालयों को मान्यता प्रदान किए जाने का असर यह है कि तमाम विद्यालयों में छात्र संख्या ही कम हो जा रही है। प्रतिवर्ष जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा शून्य छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 15 विद्यालयों की सूचना दी गई है जिनके बच्चे 2026 की बोर्ड परीक्षा में नहीं सम्मिलित होंगे। इन विद्यालयों में कामता प्रसाद जनता इंटर कॉलेज हरैया, शिव कुमारी देवी बालिका इंटर कॉलेज हंसवर, भीम ज्योति हाईस्कूल ताहापुर, सरस्वती विद्यामंदिर उमा विद्यालय अकबरपुर, रामदुलार इका अम्बरपुर, श्री राम हाईस्कूल दौलतपुर, इंदिरा बालिका उमावि राजेसुल्तानपुर, जुगुल किशोर मौर्य बालिका इंटर कॉलेज टाण्डा, श्रीराम बालिका इण्टर कालेज बसखारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा यूसूफपुर, बनवारी लाल चन्द्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज उमरपुर, आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज सिसवा, पीएस बालिका इंटर कॉलेज, डुहिया टाण्डा, सूर्य नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूकनूद्दीनपुर और अनारुल्लाह हबीबुल निशां इण्टरमीडिएट कालेज अशरफपुर बरवा शामिल हैं। बोर्ड के नियम अनुसार इन विद्यालयों पर मान्यता समाप्त होने की तलवार लटक रही है। जिला विद्यालय प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में शून्य छात्र संख्या के बारे में जानकारी की जाएगी। आखिर किस कारण से यह संख्या शून्य हो गई है।