भतीजे को गोली मारने में चाचा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में मिट्टी खुदाई के विवाद में भतीजे

भतीजे को गोली मारने में चाचा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में मिट्टी खुदाई के विवाद में भतीजे को गोली मारकर घायल करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। बुधवार को आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिलावट गांव में मिट्टी खनन के विवाद में ऋषभपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह पुत्र देवव्रत सिंह ने अपने भतीजे शुभम सिंह उर्फ आशुतोष प्रताप सिंह को गोली मार दी थी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है।

गोली युवक के बाएं हाथ में लगी थी। पुलिस के अनुसार जिलेदार सिंह को चपरापुर मोड़ के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं अभिलेखों की जांच में अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक छवु चौधरी व बलवंत कुमार, कांस्टेबल प्रशांत पाण्डेय और किशन पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।