ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरप्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ दो गिरफ्तार

जलालपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ दो लोगों...

प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSun, 26 Sep 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जलालपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार की प्रात: पांच बजे मुखबिर की सूचना पर नगर के जाफराबाद मोहल्ले में एसएसआई एसके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने समीम पुत्र रफीक व अनीक अहमद उर्फ अनिसुरहमान पुत्र रईस के पास से एक जिंदा गाय, कांटा, बाट, तराजू, दो बंडल माल, एक अदद चाकू, बांका, लकड़ी का ठीहा, 315 बोर का दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया। दो आरोपी पहले भी गोबध के तहत जेल जा चुके हैं। प्रभारी कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेजा गया। पुलिस टीम में कृष्ण कुमार सिह, साबिर अली, भरत लाल शर्मा, दुर्गेश सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें