Ambedkar Nagar News: परुइया आश्रम इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मजगवा निवासी एवं बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित जयानारायण मिश्र का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हजारों विद्यार्थियों को मूल्य एवं संस्कार सिखाए। उनका योगदान शिक्षा और समाज के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मजगवा निवासी एवं बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज, परुइया आश्रम के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित जयनारायण मिश्र का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1990 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की अमूल्य सीख दी। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं संस्कृत के विद्वान पंडित जयनारायण मिश्र अपने सिद्धांतों, सादगी, सत्यनिष्ठा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार, आदर्श और जीवन मूल्य सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी अयोध्या डॉ मिथिलेश त्रिपाठी जिला मंत्री पंकज वर्मा सुनील गुप्ता, दीपक शुक्ला आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


