नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नीट की तैयारी कर रहे 29 वर्षीय युवक पवन कुमार का शव रविवार को स्टॉफ कॉलोनी के कमरे में रस्सी से लटका मिला। वह कानपुर से घर आया था। उसकी माँ अस्पताल में स्टॉफ नर्स और पिता वार्ड मास्टर हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नीट की तैयारी कर रहे एक युवक का शव रविवार सुबह जिला अस्पताल स्थित स्टॉफ कॉलोनी के एक कमरे में रस्सी के सहारे से लटका मिला। बीते शुक्रवार को ही वह कानपुर से घर आया था। उसकी माता जिला अस्पताल में जहां स्टॉफ नर्स है, तो वहीं पिता भी इसी अस्पताल में वार्ड मास्टर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में वार्ड मास्टर के पद पर तैनात बांकेलाल अपने पत्नी व पुत्री के साथ अस्पताल परिसर स्थित स्टॉफ कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी उषा भी इसी अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद पर तैनात हैं।

उनका इकलौता पुत्र पवन कुमार (29) कानपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। गत शुक्रवार को ही वह घर आया था। शनिवार देर शाम वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसकी छोटी बहन उसे जगाने के लिए कमरे में गई। वहां का दृश्य देखकर वह सन्न रह गई। पवन का शव रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था। चीख पुकार पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच जानकारी होने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। इस बीच जानकीर होते ही सीएमएस डॉ पीएन यादव, चिकित्सक व कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।मां बांप का इकलौता पुत्र था पवनपवन अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां ऊषा देवी एक तरफ जहां बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हुई जा रही थी, तो वहीं पिता के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। छोटी बहन बार-बार यह कहकर रो रही थी कि अब वह किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। उधर युवक के आत्महत्या करने पर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि जब से पवन कानपुर से लौटकर आया था, तब से वह कुछ परेशान था। परिजनों ने इस संबंध में जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।