पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में सड़क हादसे का एक और मामला सामने आया है। उकरा गांव के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अकबरपुर किसी काम से गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हुए। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है।

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवकों की मौत

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला इल्तिफातगंज रोड पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उकरा गांव के पास का है, जहां गुरुवार की देर रात अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक घर वालों के मना करने के बाद भी किसी काम से अकबरपुर गए थे। काम खत्म करने के बाद वे देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान उकरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को अस्पताल भेजा, लेकिन हादसे में अंकित यादव (20) पुत्र नंदलाल निवासी महमूदपुर थाना इब्राहिमपुर तथा शिवांशु सिंह (18) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी डाढ़ी थाना इब्राहिमपुर की मौत हो गई थी। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्रीनिवास पांडे ने बताया कि पिकअप की तलाश चल रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।