
हेलमेट अभियोग में हुई कार्रवाई, 480 बाइक का चालान किया
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में प्रशासन ने यातायात माह का आयोजन किया है, जिसमें परिवहन विभाग ने 480 बाइक चालान किए हैं। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्रवाई की गई है।
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर मौके पर प्रशासन यातायात माह का आयोजन कर रहा है। माह में परिवहन विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है। अभियान में मंगलवार तक 480 बाइक का हेलमेट के अभियोग में चालान किया गया है। माह 30 नवंबर तक मनेगा। यातायात प्रबन्धन व सड़क सुरक्षा पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन में पुलिस की सकारात्मक छवि बनती है। प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर अन्य आप्राकृतिक मृत्यु हत्या, आत्महत्या व अन्य स्वाभाविक मृत्यु से अधिक है। सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करने के पांच स्तम्भ शिक्षा, प्रवर्तन, अभियंत्रिकी, आपात कालीन देखभाल एवं पर्यावरण है।
इन पहुलओं का सड़क दुर्घटना और मृत्यु को कम करने में महती योगदान है। इसी के दृष्टिगत नवम्बर महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव की अगुवाई में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई में हेलमेट के अभियोग में 480 बाइक का चालान, सीटबेल्ट के अभियोग में 133 वाहन का चालान, ड्रंक एण्ड ड्राइव के अभियोग में आठ का चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात करने के अभियोग में 17 का चालान, माल वाहनों में यात्री बैठाने के अभियोग में पांच का चालान, नौ स्कूल वाहनों का चालान और सात का डीएल निलंबित किया गया। साथ ही यातायात पुलिस के साथ जन-जागरूकता भी की गई। वहीं ई-रिक्शा डीलरों की मीटिंग करके, ई-रिक्शा डीएल धारक को ही विक्रय करने, ई-रिक्शा क्रय करने वालों को प्रशिक्षित करने एवं उनसे शिक्षार्थी लाइसेंस प्राप्त करके ही डीलर प्वाइंट पंजीयन की कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




