10 किसानों का ट्रैक्टर किराए पर लेने के बाद दबंग ने देने से किया मना

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर

अम्बेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा 10 किसानों का ट्रैक्टर किराए पर लेकर गबन करने का मामला सामने आया है। किसानों ने एसपी से शिकायत की है कि किराया नहीं मिलने और ट्रैक्टर वापस न करने...

10 किसानों का ट्रैक्टर किराए पर लेने के बाद दबंग ने देने से किया मना

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से प्रतिमाह किराए पर 10 किसानों का ट्रैक्टर लेने के बाद गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। बीते माह से किराया मिलना तो दूर की बात ट्रैक्टर वापस करने से मना करने पर किसानों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दबंग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत एसपी ने मामले की सीओ भीटी को सौंप दी है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में किसानों ने कहा कि मिझौड़ा निवासी ने 10 ट्रैक्टर, ट्राली एवं रोटावेटर प्रतिमाह किराए पर लिया था और कुछ दिन तक किराया भी दिया किन्तु बाद में किराया देने से मना कर दिया। किराया न मिलने पर जब कि किसानों ट्रैक्टर वापस करने की मांग किया तो उसने नहीं दिया। रासलपारा निवासी इन्द्र नारायण दूबे, इकेश दूबे, राकेश, राजमणि, परतावीपुर निवासी विनोद तिवारी, अमरकान्त तिवारी, भगोला निवासी रामनरेश पांडेय, अशरफपुर बरवा निवासी अंकुर गोस्वामी, बसोहरी निवासी हेमन्त दूबे एवं हीतेपुर निवासी संदीप पांडेय की ओर से शिकायत करने पर एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश सीओ भीटी को दिया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख