तिवारीपुर चन्हा चौराहा सड़क की हालत बदतर
कटेहरी। दोआबा क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाने वाली तिवारीपुर चन्हा चौराहा सड़क इन दिनों बद से बदतर हालत में है। इस मार्ग की दशा इतनी खराब है कि चार पहिया वाहन तक रेंग कर चलने को मजबूर...
कटेहरी। दोआबा क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाने वाली तिवारीपुर चन्हा चौराहा सड़क इन दिनों बद से बदतर हालत में है। इस मार्ग की दशा इतनी खराब है कि चार पहिया वाहन तक रेंग कर चलने को मजबूर हैं। तिवारीपुर चनहा चौराहा मार्ग पर मिझौड़ा चीनी मिल होने के कारण यहां हमेशा व्यस्त आवागमन रहता है। दोआबा क्षेत्र के निवासी जिला मुख्यालय तथा भीटी तहसील जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा अकबरपुर से सुल्तानपुर जाने के लिए भी यह मार्ग शॉर्टकट के रूप में उपयोग किया जाता है। वर्तमान समय में उक्त महत्वपूर्ण मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। चार माह की लगातार बारिश के कारण इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे ।मार्ग पूरी तरह टूट गया था ।संबंधित विभाग ने लोगों की परेशानी को देखते हुए, औपचारिकता करते हुए इन गड्ढों में मिट्टी गिट्टी मिलाकर भर दी ।कड़ी धूप निकलने के कारण डाली गई मिट्टी वाहनों की आवाजाही से उड़ गई। अब हालत यह है कि सारे गड्ढे गिट्टी से भरे पड़े हैं। गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं ।पूरे रास्ते पर आवागमन करना बेहद कठिन हो गया है। क्षेत्रवासियों ने शासन से मार्ग पर लेपन कार्य की मांग की है।