दुकान से तीन लाख के मोबाइल और सामान चोरी

दुकान से तीन लाख के मोबाइल और सामान चोरी

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर बाजार में चोरों ने मोबाइल की दुकान से लगभग तीन लाख रुपए की कीमत के फोन और एसेसरीज चुरा लिए। दुकानदार मिथिलेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। दुकान में रखे 19 एंड्रॉयड फोन और 30...

Aug 28, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में चोरों ने मोबाइल की दुकान से लगभग तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के फोन और एसेसरीज पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खरुवइयां गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव की मोबाइल एवं एसेसरीज की बड़ी दुकान है। बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोला तो दुकान में सामान अस्त व्यस्त था। दुकान में रखे गए ढाई लाख रुपए कीमत के 19 एंड्रॉयड फोन, 30 हजार रुपए कीमत के कीपैड फोन समेत लगभग तीन लाख रुपए कीमत के सामान गायब थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुकान के पीछे लगी खिड़की टूटी हुई थी। समझा जा रहा कि चोर खिड़की तोड़ कर दुकान में घुसे और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मिथिलेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। दुकानदार ने चोरी गए मोबाइल के एमआई नंबर दिए हैं, कार्रवाई जारी है।