ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरदसवें दिन भी जारी रहा भाकियू का आंदोलन

दसवें दिन भी जारी रहा भाकियू का आंदोलन

अम्बेडकरनगर। जन समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान यूनियन (यूनिटी अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं का आंदोलन कलेक्ट्रेट के निकट दसवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापंचायत के आयोजन का किया गया...

दसवें दिन भी जारी रहा भाकियू का आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरThu, 01 Oct 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। जन समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान यूनियन (यूनिटी अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं का आंदोलन कलेक्ट्रेट के निकट दसवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापंचायत के आयोजन का किया गया है। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि किसानों मजूदरों के साथ हो रहे उत्पीड़न को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीटी में सत्ता पक्ष के एक नेता दबंगई के बल पर ढांक जंगल की जमीन पर चिल्ड्रेन स्कूल का संचालन कर रहा है। वहीं भीटी गैस एजेंसी पर सिलेण्डर में दो किलो पानी भर कर गरीबों का शोषण किया जा रहा है। शहजादपुर के अब्दुल्लापुर में बसंत लाल की पट्टाशुदा जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हजपुरा में बीरे की जमीन पर सत्ता पक्ष का एक नेता जबरन कब्जा कर रहा है। विरोध करने पर महिलाओं को मारपीट कर उनका हाथ पैर तोड़ दिया गया। घटना की अभी तक थाने में प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। मंडल उपाध्यक्ष चलाकू पाल ने कहा कि शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया है। पंचायत में प्रतिभाग कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। धरने में नीते विश्वकर्मा, बीरे, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, पंकज कुमार, राम अवतार, पुष्पा, सोमई राजभर, रेखा, पल्टू राजभर, बाबा बसंतलाल राजभर, भागीरथी , संतोष वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें