मेधावियों को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
सद्दरपुर के भाग्योदय बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रियदर्शी फाउंडेशन के डॉ दिवाकर मौर्य ने मेधावियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

सद्दरपुर। भाग्योदय बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज अवसानपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रियदर्शी फाउंडेशनके संस्थापक डॉ दिवाकर मौर्य ने मेधावियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने हाईस्कूल की मेधावी रूबी मौर्या 82.5%, अरुण 81.1%, मीनाक्षी 78.5%, ईशू 78.2% व आलिया 78.1% जबकि इंटरमीडिएट की पल्लवी 78.3%, अंशिका 73.3%, हिमांचल 71.2%, नैंसी यादव 69.6%, साक्षी 69.3% और अंतिम 69.1% अंक अर्जित करने पर नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान संस्थापक सियाराम यादव, संरक्षक लवकुश यादव, प्रधानाध्यापक जगदंबा प्रसाद व संदीप पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


