Ambedkar Nagar News: एचटी इंटर कॉलेज के तैराकों ने दिखाया दम, जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में जमाई धाक
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में माध्यमिक विद्यालयों की तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की गई। एचटी इंटर कॉलेज ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजेता तैराक सुल्तानपुर में मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार को एकलव्य स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित की गई। एचटी इंटर कॉलेज टांडा के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के तैराकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाए रखा। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में एचटी इंटर कॉलेज के दीपक ने पहला और रत्नेश ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालक वर्ग की इन्हीं स्पर्धाओं में आदर्श इंटर कॉलेज टांडा के शिव चंद पहले, जबकि एचटी इंटर कॉलेज के उत्कर्ष दूसरे और आनंद तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 की 50 मीटर बैक स्ट्रोक में एचटी इंटर कॉलेज के उत्तम ने बाजी मारी, वहीं 100 मीटर बैक स्ट्रोक का खिताब साहिल कुमार के नाम रहा। आकाश, लकी गुप्ता, नितेश, हिमांशु प्रजापति, स्वयं कुमार और आदर्श समेत कई तैराकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।निर्णायक की भूमिका एकलव्य स्टेडियम के वीरेंद्र ने निभाई। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 18 जुलाई को सुल्तानपुर में होने वाली मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, आनंद सिंह और जावेद खान समेत अन्य का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


