युवक के आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा सुराग, परिजनों में कोहराम

Jan 12, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - इंदईपुर के महेशपुर मंडप गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन कारणों का पता लगाने में पुलिस अभी तक सफल नहीं हुई है। परिजनों का हाल बुरा है, शव का अंतिम संस्कार चहोड़ा घाट पर किया गया।

युवक के आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा सुराग, परिजनों में कोहराम

इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मंडप गांव में एक दिन पूर्व युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकते हुए मिलने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो पत्नी व बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने चहोड़ा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के चलते पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन आत्महत्या किस कारण से हुआ इसका पता लगाने में पुलिस अभी तक विफल है। महेशपुर मंडप गांव निवासी जयप्रकाश निषाद (45) पुत्र अभिराज निषाद का गांव के बाहर स्थित एक तालाब का पट्टा मिला हुआ है।

बताया जाता है कि जय प्रकाश बीते शनिवार की रात में घर से खाना खाने के बाद तालाब में पाली गई मछलियों की रखवाली के लिए गया था। रविवार भोर में जय प्रकाश का शव तालाब के बगल स्थित बरगद के पेड़ की डाली से रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पत्नी सावित्री देवी, पुत्र आकाश, विनीश, लक्ष्मण व पुत्री खुशी के करुण क्रंदन से हर किसी की आंख नम हो जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;