Ambedkar Nagar News: अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसे का निरीक्षण किया
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम का औचक निरीक्षण किया। यहाँ 613 छात्र अध्ययनरत पाए गए। संस्थान में पुस्तकालय, कौशल विकास के लिए मिनी आईटीआई एवं खेल के मैदान का आयोजन है। छात्रों को आधुनिक और धार्मिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिकन्दरपुर में संचालित अनुदानित मदरसा जामिया कादरिया फैजुल उलूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसे में कक्षा एक से 12 तक कुल 613 छात्र अध्ययनरत पाए गए। छात्रों के लिए संस्थान में पुस्तकालय संचालित पाया गया। इस संस्थान में छात्रों को दीनी तालीम विषयों के साथ ही आधुनिक विषयों की शिक्षा प्रदान करने की सुविधा पायी गई। मदरसे में छात्रों के कौशल विकास के लिए मिनी आईटीआई का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें कम्पयूटर कोपा, इलेक्ट्रीशियन, आशुलिपिक हिन्दी आदि ट्रेडों के संचालन से अध्ययनरत छात्रों को संबंधित विषयों में जानकारी दी जा रही है।
निरीक्षण के समय कम्प्यूटर कोपा, इलेक्ट्रीशियन व आशुलिपिक हिन्दी ट्रेड में कुल 14-14 छात्र के सापेक्ष कम्प्यूटर कोपा में 11, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 11 एवं आशुलिपिक हिन्दी ट्रेड में कुल 12 छात्र उपस्थित पाए गए। मदरसे में खेल के लिए मैदान मौजूद है। विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था समुचित व्यवस्था पायी गई।


