Ambedkar Nagar News: पेड़ गिरने से गोशाला क्षतिग्रस्त
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: जलालपुर के नसीरपुर में तेज हवा और बारिश के कारण अमित दुबे की गौशाला पर एक सागौन का पेड़ गिर गया। इस घटना में सीमेंट चादर टूट गई। हालांकि, गांव वालों ने तुरंत स्थानीय जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

Ambedkar Nagar News: जलालपुर। भियांव विकासखंड अंतर्गत तेज हवा एवं बारिश के चलते नसीरपुर निवासी अमित दुबे की गौशाला पर सागौन का पेड़ गिर गया, जिससे सीमेंट चादर टूटकर बिखर गई। गनीमत रही कि गांव वालों ने मिलकर पशुओं को बाहर निकाल लिया, जिससे किसी प्रकार की पशु एवं जनहानि नहीं हुई।


