महिला सम्बंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई करें थानाध्यक्ष: एसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के

महिला सम्बंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई करें थानाध्यक्ष: एसपी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज करने और महिला सम्बंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे ऐसी घटनाएं नियंत्रित की जा सकें। उन्होंने कहा कि शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लें एवं थानों पर नियमित रात्रि गणना की जाए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने गौकशी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। साथ ही बीट पुलिसिंग और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें। उन्होंने डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारु रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार व डॉ राजवीर सिंह, सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के प्रभारी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।