अकबरपुर ब्लॉक परिसर में व्यावसायिक दुकानों की जांच शुरू, आवंटियों में मचा हड़कंप
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर ब्लॉक परिसर में बने व्यावसायिक दुकानों के आवंटन को लेकर अब

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर ब्लॉक परिसर में बने व्यावसायिक दुकानों के आवंटन को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एसडीएम विशाल सारस्वत के निर्देश पर दुकानों के वास्तविक आवंटियों की स्थिति की जांच कराई जा रही है, जिससे अवैध तरीके से लाभ उठा रहे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।जानकारी के अनुसार, ब्लॉक परिसर में आवंटित कई कक्षों के मूल आवंटी या तो अब जीवित नहीं हैं या फिर उन्होंने स्वयं व्यवसाय करना बंद कर दिया है। इसके बावजूद कई दुकानों का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ आवंटियों ने अपने दुकानों को ऊंचे किराए पर दूसरों को दे रखा है, जबकि ब्लॉक को वे नाममात्र का किराया ही जमा कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें तीन एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि कितने दुकानों में वास्तविक आवंटी खुद व्यवसाय कर रहे हैं और कितने कक्षों का संचालन अन्य लोग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में आवंटी ब्लॉक को बेहद कम किराया अदा कर रहे हैं, जबकि उन्हीं कक्षों को वे निजी तौर पर 10 हजार रुपये तक में किराए पर दे रहे हैं। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। खंड विकास अधिकारी की इस कार्रवाई से ऐसे आवंटियों में हड़कंप मच गया है, जो नियमों के विपरीत कक्षों का उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी आवंटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ/एसडीएम विशाल सारस्वत ने कहा है कि ब्लॉक की जमीनों पर अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही शुरू हो गई है।जर्जर दुकानों का खुद मरम्मत करते हैं आवंटी दुकानदारअकबरपुर विकासखंड की तरफ से लगभग दो दर्जन व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसका आवंटन वर्षों पूर्व किया गया था। जिन लोगों को व्यवसाय करने के लिए दुकान आवंटित किए गए थे उनमें कई लोगों का निधन भी हो चुका है। तमाम लोग ऐसे हैं जिन्होंने खुद व्यवसाय न करके दूसरे लोगों को ऊंचे दाम पर अपने दुकानों को दे रखा है। इसमें तमाम दुकानों की हालत बहुत खस्ता है। ये काफी जर्जर हो चुके हैं। कई आवंटियों द्वारा खुद से भी दुकानों का मरम्मत कराया गया है।अनाधिकृत आवागमन को बंद कियाएसडीएम विशाल सारस्वत को जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी अकबरपुर का भी अतिरिक्त प्रभाव दिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते हैं विकासखंड परिसर से हो रहे आवागमन को रोक दिया है। दरअसल ब्लॉक परिषद से ही होकर दो पहिया और चार पहिया वाहन गुजर रहे थे। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने तत्काल आवागमन को बंद कर दिया। विद्यालय के अनुरोध पर केवल एक-एक लोगों को जाने के लिए रास्ता दिया है। इसके साथ ही विकासखंड परिसर के आवासीय भवनों की साफ सफाई को लेकर भी उन्होंने कड़ा कदम उठाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


