Ambedkar Nagar News: कटघर मूसा में जलसे का आयोजन

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में शुक्रवार को अंजुमन फैजाने रसूल के नेतृत्व में जलसे का आयोजन किया गया। हाफिज मो. सैफ द्वारा तिलावते कलाम पाक के साथ शुरू हुए जलसे में शायरों और नातख्वानों ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में कलाम पेश किए, जिससे माहौल में आध्यात्मिकता का अनुभव हुआ।

Ambedkar Nagar News: कटघर मूसा में जलसे का आयोजन

Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में शुक्रवार को बाद नमाजे इशा अंजुमन फैजाने रसूल के नेतृत्व में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत हाफिज मो. सैफ ने तिलावते कलाम पाक से की। कुरआन पाक की आयतों की तिलावत से माहौल में आध्यात्मिकता और सुकून की फिजा कायम हो गई। मौलाना शाहिद रजा अशरफी की सदारत में देर रात तक चले जलसे में शायरों और नातख्वानों ने अपनी पुरकशिश आवाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मो. साहब की शान में नाते पाक और कसीदे पेश किए। गुलजार सिकंदरपुरी, हाफिज शहनवाज, कारी अकील ताबिश हबीबी, ऐमन मोहम्दाबादी, हाफिज मो. जाबिर, शौकत अली और अब्दुलहई समेत अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

नातों के दौरान पूरा माहौल इश्क-ए-रसूल की खुशबू से सराबोर नजर आया। जलसे में मौजूद लोगों ने नात-ए-पाक को बेहद अदब और खामोशी से सुना। जैसे-जैसे शायर पैगंबर-ए-इस्लाम व नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम पेश करते गए, वैसे-वैसे महफिल में मौजूद लोगों की आंखों में अकीदत और दिलों में मोहब्बत की कैफियत गहराती गई। इस दौरान अब्दुल लतीफ, प्रधान मो. आलम, मो. अय्यूब, बदरे आलम. शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: कटघर मूसा में जलसे का आयोजन