सपा का आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन 30 को

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में आरक्षण घोटाले, पेपर लीक, महंगाई जैसे मुद्दों पर व्यापक प्रदर्शन होगा। धरना-प्रदर्शन के बाद, राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस प्रदर्शन में सांसद, विधायक, और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

सपा का आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन 30 को

अम्बेडकरनगर। आरक्षण घोटाला, पेपर लीक, डीजल, पेट्रोल, गैस एवं महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सपा व्यापक प्रदर्शन करेगी। धरना-प्रदर्शन के उपरान्त राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देकर कार्रवाई की मांग करेगी। प्रवक्ता राजितराम यादव ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, सदस्य विधान परिषद/पूर्व विधान परिषद सदस्य/जिला कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावां ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत/पूर्व जिला पंचायत सदस्यों को भी बुलाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar Newsसपा का आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन 30 को