किसानों को खेतों से मिट्टी नमूने के जांच का इंतजार

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में कृषि विभाग द्वारा फसल कटने के बाद खेतों की उर्वरा शक्ति जांच के लिए मिट्टी के नमूने संग्रहित किए जाते हैं, लेकिन इस वर्ष लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। किसान मृदा परीक्षण अभियान शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक ने कहा कि इस महीने नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य प्राप्त होगा।

किसानों को खेतों से मिट्टी नमूने के जांच का इंतजार

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। फसल कटने के बाद ग्रीष्म ऋतु में खेतों की उर्वरा शक्ति जांच के लिए कृषि विभाग की तरफ से खेतों से मिट्टी के नमूने संग्रहित कर किसानों को मिट्टी के गुणवत्ता की जानकारी दी जाती है। विभाग को अब तक मिट्टी का नमूना लेने का लक्ष्य ही नहीं प्राप्त हो सका है। किसान अपने खेतों की उर्वरा शक्ति जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गत वर्ष अप्रैल माह में विभाग को शासन स्तर से 18000 मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। कृषि महकमें की तरफ से इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों का चयन कर टीम गठित कर नमूने संग्रहित किए गए थे।

नमूनों को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के उपरान्त किसानों को नि:शुल्क मिट्टी जांच कार्ड मुहैया करया गया था। इस वर्ष अभी तक विभाग को मिट्टी के नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य ही नहीं प्राप्त हो सका है। अकबरपुर किसान संदीप वर्मा, जय प्रकाश यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, सियाराम, एकेश कुमार सिंह व अन्य किसानों ने मृदा परीक्षण अभियान शुरू कराने की मांग की है। उप कृषि निदेशक डा.अश्विनी कुमार सिंह ने कहा खेतों की उर्वरा शक्ति जांच के लिए नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य शासन स्तर से इसी माह में प्राप्त होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।