Sister s Husband Assaults Her and Harasses During Family Dispute जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSister s Husband Assaults Her and Harasses During Family Dispute

जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

Ambedkar-nagar News - मसड़ा बाजार में बसखारी थाना क्षेत्र के मखदूमनगर में जीजा ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। महिला अपने बहन के घर आई थी और जीजा से झगड़ा न करने की गुजारिश की। नाराज जीजा ने साली के साथ मारपीट की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 29 Dec 2024 10:39 PM
share Share
Follow Us on
जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

मसड़ा बाजार। बसखारी थाना क्षेत्र के मखदूमनगर में जीजा ने साली के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि एक महिला अपने बहन के घर आई थी और जीजा से बहन के साथ लड़ाई झगड़ा न करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज चंद्रकांत गुप्त ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने आए रमेश गुप्त के साथ भी मारपीट करते हुए धमकी दी। थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।