युवती से छेड़छाड़, माता-पिता पर हमले की कोशिश
Ambedkar-nagar News - सैदापुर में एक युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुधीर कुमार ने उसे रास्ते में अश्लील टिप्पणियां कीं। डर के कारण उसने पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में माता-पिता को बताया। जब परिजनों ने आरोपी से शिकायत की, तो आरोपी पक्ष ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की एक युवती स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही युवक सुधीर कुमार रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करता था। डर के कारण उसने यह बात पहले किसी को नहीं बताई, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो उसने आपबीती मां को बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के परिवार से शिकायत की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के शिवपूजन, संगम, सुधीर और शिवपूजन की पत्नी ने एकजुट होकर पीड़िता के माता-पिता पर हमला करने की कोशिश की। पीड़िता के परिजन किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हुआ है। विवाद बढ़ने पर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


