Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से बेहाल हुए लोग

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में अकबरपुर और शहजादपुर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी और उमस के बीच, बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से उपकरणों का काम करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से सुधार की मांग की है।

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से बेहाल हुए लोग

Ambedkar Nagar News: ​अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर और शहजादपुर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच सुचारू बिजली आपूर्ति न मिलने से स्थानीय निवासियों में खासा आक्रोश है। ​क्षेत्रीय उपभोक्ता विभोर कुमार ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि इस समय बिजली आपूर्ति का हाल बेहद दयनीय है। स्थिति यह है कि महज एक घंटे के भीतर 6 से 7 बार बिजली ट्रिप हो रही है, जिससे घर के पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। ​उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों से जब से बारिश रुकी है, तब से पूरी बिजली व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो चुकी है।

बार-बार होती ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण न केवल दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बिजली उपकरण फुंकने का डर भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से बेहाल हुए लोग