Severe Cold Wave Hits Ambedkarnagar Temperature Drops to 10 C अम्बेडकरनगर-बदली और धुंध के साथ बर्फीली हवा का हुआ प्रकोप, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSevere Cold Wave Hits Ambedkarnagar Temperature Drops to 10 C

अम्बेडकरनगर-बदली और धुंध के साथ बर्फीली हवा का हुआ प्रकोप

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में सर्दी का सितम बढ़ गया है, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रविवार को धुंध और बादलों के कारण सर्दी और बढ़ गई। अगले दो दिन भी राहत नहीं मिलने की संभावना है, जबकि अलाव की व्यवस्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 29 Dec 2024 11:17 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-बदली और धुंध के साथ बर्फीली हवा का हुआ प्रकोप

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सर्दी सितम बरपा रही है। रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही है। रिकार्ड भीषण ठंड के साथ पल पल मिजाज बदलने और तापमान में फेरबदल करने का बना रही है। साल के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम बढ़ गया है। रविवार को पूरे दिन बदली छाई रही। धुंध का प्रकोप रहा। बादलों में सूर्यदेव लुप्त रहे तो बर्फीली हवा चलती रही। इससे ठंड का भीषण प्रकोप रहा। पारा एक बार फिर लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे कड़ाके की ठंड हुई। लोग घरों में कैद रहे। अथवा अलाव तापने को मजबूर हुए। बाजारों और पार्कों में सन्नाटा रहा। सन्डे का मजा किरकिरा हो गया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी जिले का औसत और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से इस मौसम में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का, औसत और अधिकतम तापमान समान रहने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आज भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम के मिजाज से अगले दो दिन भी राहत नहीं मिलेगी, वरन तापमान में गिरावट के साथ भीषण ठंड का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रविवार की तरह मौसम यथावत रह सकता है। तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने की उम्मीद है।

नाकाफी है अलाव की व्यवस्था

मौसम के बेहद सर्द हो जाने पर नगर पालिका ने अपेक्षित स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया है। अलाव केवल पुलिस चौकी शहजादपुर, पहितीपुर चौराहा, फौवारा तिराहा, पुरानी तहसील तिराहा, बस स्टेशन के अस्थाई रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल और रैन बसेरा मोहसिनपुर, पटेलनगर तिराहा, लोहिया चौक और मुरादाबाद में ही जल रहा है।

बीते पांच दिन का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

.25 दिसंबर 25 7

.26 दिसंबर 25 8

.27 दिसंबर 20 13

.28 दिसंबर 20 12

.29 दिसंबर 22 10

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।