Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र पर गूँजा सोहर, गर्भवतियों की हुई गोद भराई

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में मंगलवार को 'सेवा संकल्प आंगन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमा पाण्डेय ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, और उन्होंने सोहर गीत गाकर कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र पर गूँजा सोहर, गर्भवतियों की हुई गोद भराई
आंगनबाड़ी केंद्र पर गूँजा सोहर, गर्भवतियों की हुई गोद भराई

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज,संवाददाता। सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र समडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग की सदस्य एवं भाजपा अवध क्षेत्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह संयोजक उपमा पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि उपमा पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।गोद

भराई की रस्म के बाद कार्यक्रम का माहौल उस समय और खुशनुमा हो गया, जब उपमा पाण्डेय ने महिलाओं के साथ सोहर गीत गाया। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र पर गूँजा सोहर, गर्भवतियों की हुई गोद भराई