मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए दबंग

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर के सूरापुर निवासी राम सहाय वर्मा ने दो लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति और अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके छोटे पुत्र ने साठगांठ कर उनके मकान पर कब्जा किया। शिकायत के बाद विपक्षीगणों ने मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। जांच जारी है।

मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए दबंग

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी राम सहाय वर्मा पुत्र राम बरन वर्मा ने मोहल्ले के दो लोगों के साथ मीरानपुरा निवासी एक व्यक्ति के अलावां आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध नामजद शिकायती पत्र देकर गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला बीते आठ मई को बिहरोजपुर का है। बिहरोजपुर स्थित गाटा संख्या-462/0.0790 हेक्टेअर में राम सहाय वर्मा के साथ उनके बड़े पुत्र विकास चौधरी सहखातेदार हैं जिसमें कुछ अंश में मकान बना है तथा शेष भूमि पर पेड़ लगा हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे पुत्र ने सूरापुर एवं मीरानपुरा निवासी दोनों लोगों से साठगांठ करके मकान पर जबरन बोर्ड लगवा कर कब्जा करा दिया।

बड़े पुत्र के साथ सूरापुर बाजार में स्थित भवन में निवास करने से मामले की जानकारी मौके पर नहीं हो सकी। कृषि विपणन सहायक समिति लिमिटेड बिहरोजपुर के नाम से लगे बोर्ड को हटाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एडीएम, एसडीएम एवं सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति टांडा से भी शिकायत किया। अधिकारियों से शिकायत करने पर विपक्षीगणों ने मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। डीएफएमओ ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और जांच कराया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।