Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSelection Trials for Wrestling Held in Ambedkarnagar 16 Players Selected for Divisional Trials
16 खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए हुआ चयन

16 खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए हुआ चयन

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में एकलव्य स्टेडियम में कुश्ती फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन का चयन ट्रायल्स आयोजित किया गया। 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया, जिसमें ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल के...

Sep 12, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एकलव्य स्टेडियम के हाल में खेल निदेशालय के निर्देशानुसार गुरुवार को कुश्ती फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन का चयन ट्रायल्स आयोजित किया गया। जनपदीय ट्रायल्स के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम में सूरज सिंह, 60 किलोग्राम में सुमित कुमार, 67 किलो में आदित्य, 72 किलो में दीपक, 77 किलो में आलोक कुमार, 82 किलो में वंश चौहान, 87 किलो में सलमान और 87 किलो से अधिक में धर्मवीर का चयन मंडल के लिए किया गया। वहीं फ्री स्टाइल कुश्ती 57 किलो में आदित्य चौहान, 61 किलो में नीरज, 65 किलो में उत्कर्ष कुमार, 70 किलो में शशांक यादव, 74 किलो में प्रांजल यादव, 79 किलो में विशाल, 86 किलो में रवि यादव और 86 किलो से अधिक में अतुल भार्गव विजेता रहे।

इनका चयन मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया। रेफरी की भूमिका कुश्ती के प्रशिक्षक अभिषेक उपाध्याय ने निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;