Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, कटान भी तेज
Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में मानसून के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। हालाँकि, नदी का जलस्तर अभी भी तट से नीचे है और कोई खतरा नहीं है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और बाढ़ चौकियाँ सक्रिय कर दी गई हैं।
Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। मानसून की सक्रियता और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाके के बाशिंदों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। हालांकि अभी तक नदी का पानी तट से काफी नीचे है और कोई खतरा नहीं है, लेकिन जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले देवारांचल और अन्य तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी नदी खतरे और चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है और अन्य विभागों को भी सतर्क किया गया है। बारिश का असर अब सरयू नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। हर वर्ष बाढ़ और कटान की मार झेलने वाले मांझा कम्हरिया, अराजी देवारा समेत अन्य तटीय गांवों के ग्रामीण सरयू नदी के लगातार बढ़ रहे पानी पर नजर बनाए रखे हुए हैं। जलस्तर भले ही बढ़ रहा है लेकिन अभी तक पानी नदी के तट से नीचे ही है, जिससे अभी बाढ़ जैसी कोई समस्या नहीं है। उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं, फिरभी प्रशासन और तटीय क्षेत्र के ग्रामीण पूरी तरह सतर्क हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


