सक्षम मौर्य और महेंद्र विश्वकर्मा का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में सक्षम मौर्य ने अवध प्रांत में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महेंद्र विश्वकर्मा ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने दोनों छात्रों को मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सक्षम मौर्य और महेंद्र विश्वकर्मा का हुआ सम्मान

सद्दरपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर में प्रांत स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में पूरे अवध प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम मौर्य तथा अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महेंद्र विश्वकर्मा को विद्यालय से मेडल, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान सक्षम मौर्य के पिता अजय कुमार मौर्य को भी माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के गणित आचार्य वीरेन्द्र मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।