ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरसंतोष सुमन ने अपने बाबा की विरासत हासिल किया

संतोष सुमन ने अपने बाबा की विरासत हासिल किया

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के बेवाना ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर चुनाव जीत...

संतोष सुमन ने अपने बाबा की विरासत हासिल किया
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरTue, 04 May 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के बेवाना ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर चुनाव जीत कर युवा संतोष कुमार सुमन ने अपने बाबा की विरासत को पाने में कामयाबी हासिल की है। मजदूर परिवार से जुड़े सुमन काफी कठिनाई से शिक्षा ग्रहण कर वकालत की डिग्री हासिल की और जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू कर दी। इनके बाबा कौलेश्वर बेवाना ग्राम पंचायत से बारह वर्षों तक प्रधान रहे। वर्ष 1982 व 1987 में हुए त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में कौलेश्वर ने ग्राम प्रधान के पद पर विजय पायी थी। बाद में इनके काफी वृद्ध हो जाने पर अन्य लोग ग्राम प्रधान के पद पर कब्जा जमाते रहे। इधर 2021 में हुए पंचायत चुनाव में संतोष सुमन ने 1456 मत पा कर अपने प्रतिद्वंदी निवर्तमान ग्राम प्रधान सरिता पत्नी सियाराम को 468 मतों से पराजित कर अपने बाबा की विरासत को हासिल करने में सफलता अर्जित की है। संतोष की जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रेखा ने सास की विरासत को हासिल किया: अकबरपुर विकास खंड के सिकरोहर ग्राम पंचायत से राकेश राजभर की पत्नी रेखा राजभर ने ग्राम प्रधान पद पर चुनाव जीत कर अपनी सास की विरासत को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। रेखा ने अपने प्रतिद्वंदी को 536 मतों से शिकस्त दी है। वह पूर्व प्रधान रमेश राजभर की भाभी हैं। इसके पहले रमेश राजभर की माता शान्ती देवी ग्राम प्रधान रही हैं। उधर औरंगनगर पहितीपुर से पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सादिक कुरैशी उर्फ गुड्डू निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व इनकी पत्नी नाहिदा कुरैशी प्रधान थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें