Ambedkar Nagar News: शिक्षक दिवस पर सपा ने आयोजित की पीडीए पाठशाला

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में समाजवादी पार्टी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाने के लिए पीडीए पाठशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। पार्टी नेताओं ने शिक्षा नीतियों पर आलोचना की और आगामी विधानसभा चुनाव में समस्याओं के समाधान का वादा किया।

शिक्षक दिवस पर सपा ने आयोजित की पीडीए पाठशाला
शिक्षक दिवस पर सपा ने आयोजित की पीडीए पाठशाला

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारत के द्वितीय राष्टृपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने कटेहरी विधानसभा के मिझौड़ा क्षेत्र सहित जनपद में पीडीए पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जूनियर हाईस्कूलों के बंद होने से कई बच्चे शिक्षा से वंचित हुए हैं।

शिक्षा नीति पर विरोध

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडेय ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को पुन: संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का संचालन पवन यादव ने किया। बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए राम संवारे धुरिया, सुरेंद्र यादव, पहाड़ी यादव, अंकित यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, जगदंबा यादव, अकबर अली एवं रामतीर्थ यादव सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे。

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में तुफैल अहमद सिद्दीकी, दिनेश यादव, साधु राम राजभर, अशोक यादव, दिनेश वर्मा, आजाद सिंह, मतीन बेग, अनवर खां, चतुर्पाल यादव, दिलीप विश्वकर्मा, हरिशंकर वर्मा, मातादीन यादव, नरेंद्र तिवारी, रामपाल मिश्रा पूर्व प्रधान, विकास गिरी, लल्लन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों की भी भारी संख्या में सहभागिता रही।

नियमित विचार

✦कब आयोजित किया गया पीडीए पाठशाला कार्यक्रम?−
पीडीए पाठशाला कार्यक्रम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: शिक्षक दिवस पर सपा ने आयोजित की पीडीए पाठशाला