Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsSalesman Missing for Days Returns Home Alleges Assault by Clerk Over Liquor Shop Transactions
चौथे दिन बेहोशी की हालत में मिला सेल्समैन, परिजनों ने राहत की सांस ली

चौथे दिन बेहोशी की हालत में मिला सेल्समैन, परिजनों ने राहत की सांस ली

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज के अखिलेश पाण्डेय तीन जनवरी को शराब की दुकान के मुनीम को पैसे देने गए थे, लेकिन वे चार दिन तक लापता रहे। मंगलवार को बेहोशी की हालत में घर लौटे। उन्होंने मुनीम पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 08, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

जहांगीरगंज, संवाददाता। शराब की दुकान की बिक्री का पैसा मुनीम को देने गया सेल्समैन चौथे दिन बेहोशी की हालत में अपने घर पहुंचा गया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। सेल्समैन ने मुनीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जहांगीरगंज थाना के मानापुर गांव निवासी अखिलेश पाण्डेय (55) पुत्र कृष्णकौल पांडेय बीते तीन जनवरी को सुबह घर से थाना क्षेत्र कटका के अमड़ी गांव निवासी शराब ठेके के मुनीम शुभम सिंह को बिक्री के पैसे देने के लिए गए थे, जिसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। उनकी मोबाइल भी तभी से बंद थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी बाइक शुभम सिंह के घर पर खड़ी हुई मिली थी। बाइक की डिग्गी में एक लाख 29 हजार रुपए मिले थे। अखिलेश पांडेय चौथे दिन मंगलवार को रात लगभग नौ बजे अपने घर बेहोशी की हालत में पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी ने चार पहिया वाहन से गांव के बाहर छोड़ा था। घर पहुंचे अखिलेश पांडेय ने आरोप लगाया कि हिसाब देने के दौरान उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। रात को खाना नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें कोई होश नहीं है। उन्हें मंगलवार को होश आया तो वह ढोलबजवा बाजार में थे। जिसके बाद वह घर वापस लौटे हैं। अखिलेश पांडेय के सकुशल वापस आने पर परिजनों में खुशी व्याप्त है। थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।