शोकाकुल परिजनों को सौंपी आर्थिक मदद
अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक विकास मिश्र का निधन 9 मार्च को हृदय गति रुकने के कारण हुआ। उनके परिवार को केशव स्मारक सेवा न्यास द्वारा 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस अवसर पर कई स्वयंसेवक उनके आवास पर मौजूद रहे और शोक व्यक्त किया।

अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक विकास मिश्र के निधन पर केशव स्मारक सेवा न्यास ने परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपी। बीते 9 मार्च को हृदय गति रुकने के कारण विकास का निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। इस बीच सेवा न्यास के अध्यक्ष राम सागर पाठक ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उनकी पत्नी को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान प्रमोद तिवारी, बृजेश गुप्त, अवधेश पाठक, राजेंद्र लाल यादव, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडेय, मुकेश द्विवेदी, पंकज तिवारी, डॉ वीरेन्द्र पाठक, वीरेंद्र मिश्र, पंकज शास्त्री और राधाकांत पांडेय समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


