Ambedkar Nagar News: 30 घंटे के अंदर चोरी की घटना का हुआ वर्कआउट

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अलीगंज थाना पुलिस ने 30 घंटे पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजेंद्र कुमार के घर से मंगलसूत्र, झुमका, पाजेब, बिछुआ, अंगूठी और 12500 रुपये चुराए थे। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया।

Ambedkar Nagar News: 30 घंटे के अंदर चोरी की घटना का हुआ वर्कआउट

Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 घंटे पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित मोजनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है । बीते 30/31 अगस्त की रात्रि में अलीगंज थाना क्षेत्र के धुरियहिया (आसोपुर )निवासी राजेंद्र कुमार के घर में घुसकर चोर ने एक मंगलसूत्र ,एक जोड़ी झुमका, दो जोड़ी पाजेब ,तीन जोड़ी बिछुआ , एक अदद अंगूठी, व 12500 रुपए नगद चुरा लिया था इसके संबंध में पीड़ित द्वारा सोमवार को अलीगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था पुलिस घटना के वर्कआउट में लगी थी।

मंगलवार की सुबह 4.30 बजे अलीगंज थाने के उपनिरीक्षक दिगंबर दीक्षित मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मोजनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से शंभू नाथ पुत्र राम लुटावन निवासी ग्राम पियारेपुर (मुबारकपुर ) थाना कोतवाली टांडा को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि चोरी की घटना का 30 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर चोर को जेल भेज दिया गया ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: 30 घंटे के अंदर चोरी की घटना का हुआ वर्कआउट