अम्बेडकरनगर-पर्यटन मंत्री से मिलकर अठखंभा के सौंदर्यीकरण की मांग
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नारायण फाउंडेशन के प्रमुख विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन ने पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ऐतिहासिक अठखंभा के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए ज्ञापन...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर में स्थित ऐतिहासिक अठखंभा के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए मंत्री को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधिमण्डल ने राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर व नागवंश के प्रतीक चिन्ह अठखंभा जोकि राजभरों की आस्था, भावना व गौरव का प्रतीक चिन्ह है, उसके जीर्णोद्धार की मांग की। मंत्री ने मांग पत्र को अपनी संस्तुति देते हुए इसे विभाग की अगली कार्ययोजना में सम्मिलित करने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी।
पूर्व में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक स्थल के जीर्णोद्धार की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में पर्यटन मंत्री से हुई इस मुलाकात से राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर अष्टखंभा की वर्षों पुरानी जीर्णोद्धार की आस को बल मिला है। इस मौके पर अखिल भारतीय राजभर संगठन के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, महासचिव राम नायक राजभर, सभासद अनिल राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


