नाला निर्माण के लिए कटेहरी बाजारवासियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

कटेहरी बाजार के निवासियों ने नालियों की सफाई की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने ज्ञापन सौंपा। वर्षों से जाम पड़ी नालियों के कारण जल निकासी में समस्या आ रही है। खंड विकास अधिकारी ने नालियों की सफाई का आश्वासन दिया है।

नाला निर्माण के लिए कटेहरी बाजारवासियों का प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी बाजार में सड़क के दोनों तरफ जाम पड़ी नाली की सफाई की मांग के समर्थन में बाजार वासियों ने खंड विकास कार्यालय कटेहरी पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह के नेतृत्व में बाजार वासियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर नाली की सफाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कटेहरी बाजार में दोनों तरफ वर्षों पूर्व क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से नाली का निर्माण कराया गया था। साफ सफाई के अभाव में नालिया कूड़ा करकट से जाम हो गई हैं। इसके कारण जल निकासी संभव नहीं है। हल्की बारिश होने पर भी पानी लोगों के घर में घुसने लग रहा है।

जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बाजार में नई नाली का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन आधा अधूरा छोड़कर विभाग ने काम करना बंद कर दिया है। विभाग पूरी तरीके से मनमानी कर रहा है। पुरानी नाली की साफ सफाई न होने से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी ने बाजार के दोनों तरफ बनी नालियों को साफ कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।