Ambedkar Nagar News: 1.40 लाख के ई-रिक्शे की कीमत पंजीकरण प्रमाण पत्र पर दर्ज हुआ 15 लाख

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: टांडा में एक ई-रिक्शे के पंजीकरण प्रमाणपत्र में गलती ने वाहन मालिक को मुश्किल में डाल दिया है। वाहन की कीमत 1.40 लाख रुपये है, लेकिन प्रमाणपत्र में इसे 15 लाख रुपये दर्शाया गया है। टैक्स निर्धारण में परेशानी का सामना कर रहे मालिक ने उचित टैक्स माफी की मांग की है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला है।

Ambedkar Nagar News: 1.40 लाख के ई-रिक्शे की कीमत पंजीकरण प्रमाण पत्र पर दर्ज हुआ 15 लाख

Ambedkar Nagar News: टांडा। सरकारी कागजों में दर्ज एक गलती कभी-कभी कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अजब-गजब मामला सामने आया है। एक लाख 40 हजार रुपये में खरीदे गए ई-रिक्शे के पंजीकरण प्रमाणपत्र में वाहन की कीमत 15 लाख रुपये दर्ज हो गई। अब एआरटीओ कार्यालय की इस कथित गलती का खामियाजा वाहन मालिक को भुगतना पड़ रहा है। वाहन स्वामी रामकेश तहसील टांडा के मोतिगरपुर (बुढ़नापुर) थाना बसखारी का निवासी है। प्रमाणपत्र के मुताबिक वाहन का पंजीकरण 13 मार्च 2018 को हुआ था। वाहन का निर्माता जेएस ऑटो (पी) लिमिटेड तथा ईंधन का प्रकार इलेक्ट्रिक दर्ज है। सबसे दिलचस्प मामला प्रमाणपत्र में दर्ज सेल अमाउंट का है।

इसमें वाहन की कीमत 15 लाख रुपये दर्ज कर दी गई है। वाहन स्वामी के अनुसार वास्तविक कीमत करीब 1.40 लाख रुपये थी। यानी कागजों में ई-रिक्शा की कीमत दस गुना बढ़ गई। इस गलत प्रविष्टि के कारण टैक्स निर्धारण से वाहन मालिक की समस्या बढ़ गई है। वाहन स्वामी का कहना है कि यह गलती उनकी ओर से नहीं हुई, बल्कि पंजीकरण के दौरान एआरटीओ कार्यालय के अभिलेख में हुई है।वाहन मालिक कार्यालय का लगा रहा चक्कर:वाहन मालिक ने उप संभागीय अधिकारी को शिकायत पत्र देकर टैक्स माफ कराना चाह रहा है। वाहन मालिक का कहना है कि मार्च 21 से उसका टैक्स लाइफटाइम अदा करने पर 16,464 रुपए आ रहा है। जिसका मूलधन 9800 रुपए एवं जुर्माना 8232 रुपए है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण टैक्स जमा नहीं कर पा रहा है। उचित टैक्स माफी की मांग की गई है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: 1.40 लाख के ई-रिक्शे की कीमत पंजीकरण प्रमाण पत्र पर दर्ज हुआ 15 लाख