Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsRecovery Case of Irregular Appointments at Ganesh Krishna Jetli Inter College Gains Momentum
अनियमित नियुक्ति में प्रबंधक और प्रधानाचार्य से रिकवरी न होने पर जेडी खफा

अनियमित नियुक्ति में प्रबंधक और प्रधानाचार्य से रिकवरी न होने पर जेडी खफा

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के डॉ गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनियमित नियुक्ति के मामले में 12 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश दिया गया है। शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। मामले में पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक भी दोषी पाए गए हैं और कार्रवाई की जा रही है।

Jan 08, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डॉ गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनियमित नियुक्ति के मामले में भुगतानित धनराशि की रिकवरी का मामला एक बार से फिर से जोर पकड़ रहा है। प्रबंधक और प्रधानाचार्य से छह छह लाख रुपए की रिकवरी की जानी है। मामले में लगातार शिथिलता बरती जा रही है जिसके चलते संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अयोध्या मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मामले में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय की जाए। गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में वर्ष 2014 में सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुरेंद्र विक्रम सिंह की चतुर्थ श्रेणी पद पर अनियमित रूप से नियुक्ति कर ली गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की शिकायत होने पर वेतन भुगतान की कार्रवाई रोक दी गई है। वेतन भुगतान करने वाले तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रामू प्रसाद वर्मा और विनोद कुमार सिंह भी दोषी पाए गए थे। दोषी पाए गए रामू प्रसाद वर्मा से उनके कार्यकाल में हुए भुगतान की रिकवरी आनुपातिक आधार पर की जा चुकी है, जबकि तत्कालीन डीआईओएस विनोद कुमार सिंह के सेवानिवृत हो जाने के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शासन स्तर पर लंबित है। मामले में एक भाजपा नेता कपिलेश्वर ने शासन में शिकायत की है कि प्रकरण में दोषी विद्यालय की प्रबंधक और प्रधानाचार्य से अभी तक रिकवरी की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जबकि शिक्षा निदेशालय द्वारा 18 जून 2023 को शासन को पत्र लिखा था। मामले में कई बार शासन ने भी कार्रवाई का आदेश दिया है। भाजपा नेता ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को दिए गए शिकायती पत्र के पत्र बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर मामले में अग्रिम कार्रवाई का आदेश दिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा है कि शिक्षा निदेशालय द्वारा दो पत्रों के माध्यम से कार्रवाई का निर्देश दिया जा चुका है लेकिन अभी तक आप द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रकरण में दोषी तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।