Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsRapid Weather Change Causes Cold Surge in Ambedkarnagar
सर्द हवा से बढ़ी गलन, 10 डिग्री हुआ तापमान

सर्द हवा से बढ़ी गलन, 10 डिग्री हुआ तापमान

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के कारण दिन और रात दोनों में ठिठुरन महसूस हो रही है। लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और ठंड से बचाव के लिए ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ गई है। मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं।

Dec 04, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दी तेजी से बढ़ रही है। तापमान में तेजी से गिरावट हो रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर मौसम में काफी से बदलाव हुआ है। दोपहर को छोड़कर बाकी समय ठिठुरन होने लगी है। मौसम में बदलाव होने से रात के साथ सुबह और शाम को तेज ठंड होने लगी है। रात पहले से ही ठिठुरन वाली थी, अब रात की तरह दिन में भी ठंड होने लगी है। इससे अब सुबह और शाम ही नहीं दिन में भी घर से बाहर निकलने वालों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते सप्ताह की तुलना में गुरुवार को दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इस कारण क्षेत्र में बहुत से कंबल, स्वेटर के विक्रेता घूमने लगे हैं। शहर की पटरियों पर गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, गद्दा, रजाई, कंबल, जूते की दुकानें सज गई हैं। फेरी वाले गांव, गली और मोहल्ले में गर्म कपड़े, स्वेटर और बिस्तर बेचने लगे हैं। आम लोगों में ठंड से बचाव के लिए ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ गई है। वहीं मौसम में परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम-खांसी के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा कि बदलते मौसम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। कहा कि अब सभी सावधान रहना चाहिए। अन्यथा अस्पताल पहुंचना पड़ सकता है। दिन में कम कपड़े पहनकर निकलना बीमार कर सकता है। ठंड के मौसम में लापरवाही खतरनाक हो सकता है। ठंड के मौसम में सभी सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चे और बूढ़े का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मौसम में बदलाव के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। रात ही नहीं भोर में और देर शाम को तेज धुंध का प्रकोप हो जा रहा है। धुंध या कोहरे में वाहन चलाने सतर्कता बरती चाहिए। एआरटीओ ने बताया कि धुंध और कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। इससे वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए।