दीवार क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी मुश्किल
जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के बाजिदपुर बहेंरवा तर में इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कुछ माह पूर्व कराए गए कार्य के किनारे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे हादसे का खतरा है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया और जांच की मांग की है।

जलालपुर। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्रके बाजिदपुर बहेंरवा तर में इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। यहां कुछ माह पूर्व कराए गए इंटरलाकिंग के किनारे बनाई गई दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे मजबूती तय नहीं हो पाई। यदि मानक का ख्याल रखा गया होता तो लंबे समय तक इसका लाभ लोगों को मिल सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है।
जल्द ही जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


