निर्माण कार्य के बीच उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर खड़ा हुआ सवालिया निशान
Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर में जलालपुर मुख्य मार्ग से जुड़ी एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मरम्मत की मांग की है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द ही सड़क की मरम्मत करे।

दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर मुख्य मार्ग को भियांव दरगाह से जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ कि सड़क उखड़ने लगी है। जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी प्रकट करते हुए सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी खरोंच लगने पर ही सड़क की ऊपरी परत हट जा रही है और अंदर की गिट्टी बाहर दिखाई देने लगती है। इससे साफ तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
लोगों ने विभाग से जांच कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण में शुरुआती 50 मीटर और अंतिम 350 मीटर हिस्से को सीसी सड़क के रूप में बनाया जाना है क्योंकि इस हिस्से में जलभराव होता है।‘सड़क पूरी तरह उखड़ी नहीं है, बल्कि किसी भारी वाहन से खरोंच लगने के कारण कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।’दिलीप कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


