Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsPreparation Meeting for PET Exam in Ambedkarnagar Strict Measures Announced
अम्बेडकरनगर-जिले के 21 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को होगी पीईटी की परीक्षा

अम्बेडकरनगर-जिले के 21 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को होगी पीईटी की परीक्षा

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। परीक्षा 6 और 7 सितंबर को जिले के 21 केंद्रों पर होगी। डीएम ने...

Aug 31, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीईटी की परीक्षा छह और सात सितंबर सितंबर को दो पालियों में जिले के 21केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पर प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इनसेट केंद्रों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, शेड, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। परीक्षा दिवस पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि परीक्षा के दिन प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में कोई कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों व नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने और परीक्षा दिवस पर समय से ड्यूटी स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व्यवस्थापक पूरी जिम्मेदारी से परीक्षा की प्रक्रिया का संचालन करें तथा किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।