विवेक ने खेली 139 रनों की विस्फोटक पारी
अम्बेडकरनगर में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने डीसीए आजमगढ़ को 253 रन से हराया। प्रभा ने 365 रन बनाए, जिसमें विवेक कुमार ने 139 और ऋषभ चौधरी ने 129 रन बनाए। डीसीए 112 पर ऑलआउट हो गई। विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने डीसीए आजमगढ़ को 253 रन के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 365 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक कुमार ने 67 गेंदों में 139 रन की विस्फोटक पारी खेली। जबकि ऋषभ चौधरी ने नाबाद 129 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 366 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए आजमगढ़ की टीम प्रभा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।
डीसीए की ओर से ऋषभ विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से अजय यादव और राज ने तीन तीन विकेट झटके। जबकि विवेक कुमार ने दो विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग एवं स्कोरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद जीशान ने निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


