Power Supply Disruption Causes Trouble for Farmers in Mahrua विद्युत आपूर्ति बदहाल, सिंचाई संकट गहराया, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsPower Supply Disruption Causes Trouble for Farmers in Mahrua

विद्युत आपूर्ति बदहाल, सिंचाई संकट गहराया

Ambedkar-nagar News - महरुआ में स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र के वेस्ट फीडर पर विद्युत आपूर्ति में समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं को रात में केवल दो घंटे बिजली मिल रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए सिंचाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 3 Oct 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
विद्युत आपूर्ति बदहाल, सिंचाई संकट गहराया

महरुआ। स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र के वेस्ट फीडर पर विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में दो घंटे विद्युत आपूर्ति होती है। जो आपूर्ति होती है व हाफ सप्लाई रहती है। किसान रवीकांत पांडेय, दशरथ तिवारी, अजय कुमार, दिनेश कुमार व राजकुमार ने बताया कि बारिश न होने से धान की फसल में सिंचाई की आवश्यकता है। धान की बालिया निकल रही हैं लेकिन बिजली की अंधाधुंध कटौती से सिंचाई नहीं हो पा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।