Ambedkar Nagar News: बेवाना फुलवरिया बाग से जुड़ा खडंजा मार्ग बदहाल
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के बेवाना ग्राम पंचायत में खड़ंजा मार्ग खराब हो गया है। रास्ते में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है और मार्ग की मरम्मत की मांग की है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के बेवाना ग्राम पंचायत के फुलवरिया बाग से जुड़ा खड़ंजा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। लगभग पांच सौ मीटर लम्बा यह खड़ंजा मार्ग बेवाना-उदयपुर व बेवाना-नेमपुर पिचमार्ग को जोड़ता है। मार्ग में जगह-जगह दो फिट गहरें गड्ढे हो गए हैं। यह खड़ंजा मार्ग बेवाना बाजार बाईपास मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता राम मदन पाल, जय प्रकाश यादव ने कहा कि इस मार्ग को पिच कराने की लम्बे समय से मांग की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि व प्रशासन राहगीरों की इस जटिल समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है।


